नीट अभ्यर्थियों की सुविधा पर रेलवे का फोकस, डीआरएम ने लखनऊ स्टेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नीट-2026 परीक्षा के मद्देनजर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने अभ्यर्थियों की सुगम यात्रा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने रविवार को लखनऊ स्टेशन का निरीक्षण कर प्लेटफॉर्म, हेल्प डेस्क, होल्डिंग एरिया, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने के निर्देश दिए।
अभ्यर्थियों की सहायता के लिए अतिरिक्त वाणिज्यिक कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की गई। परीक्षा के मद्देनजर लखनऊ–वाराणसी, लखनऊ–प्रयागराज संगम तथा वाराणसी–पटना के बीच तीन विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया गया, जिससे बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को राहत मिली।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि उत्तर रेलवे का उद्देश्य अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सहज और समयबद्ध यात्रा उपलब्ध कराना है। इसके लिए स्टेशन परिसर में विशेष निगरानी व्यवस्था के साथ आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया तथा सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान, स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित सहित वाणिज्य, परिचालन, आरपीएफ एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *