नूंह जिले के तीन गांवों में नए उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी

चंडीगढ़,(तानिया रोहिल्ला)। हरियाणा सरकार राज्य के हर नागरिक तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के पिछड़े एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई कदम उठाये गए हैं।हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बुधवार को बताया कि राज्य सरकार दूरदराज के इलाकों तक बुनियादी चिकित्सा ढांचा मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों और आपातकालीन प्राथमिक इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रदेश सरकार ने नूंह (मेवात) जिले के तीन गांवों—कोलगांव, जलालपुर फिऱोजपुर तथा खवाजलि कलां में नए उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह जिले के इन तीन गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन नए केंद्रों के क्रियान्वयन से स्थानीय निवासियों को गांव के स्तर पर ही नियमित स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक चिकित्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और बच्चों के टीकाकरण जैसी जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पटियाला के प्रतिष्ठित स्कूल में कई छात्र बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

    पटियाला(तानिया रोहिल्ला): पटियाला के एक प्रतिष्ठित स्कूल में मंगलवार को कई छात्रों के अचानक बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक तौर पर इसे फूड पॉइजनिंग का संभावित मामला…

    अमृतसर में नशे के हॉटस्पॉट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 संदिग्ध हिरासत में

    अमृतसर, (तानिया रोहिल्ला): अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार सुबह नशे के लिए संवेदनशील इलाकों में बड़ी तलाशी मुहिम चलाई। इस दौरान करीब 11 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *