पंचकूला के गांव बतौर में अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई, चार डीपीसी, निर्माणाधीन दुकान और रोड नेटवर्क ध्वस्त

पंचकूला:उपायुक्त सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन तथा जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम ने शहरी क्षेत्र पंचकूला में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।इस दौरान गांव बतौर में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में चार डीपीसी और एक निर्माणाधीन दुकान को ध्वस्त किया गया। साथ ही, कॉलोनी में बनाए गए सड़क नेटवर्क को भी जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया।यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार बबीता गुप्ता, ड्यूटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकार डिम्पी राठी तथा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई।जानकारी देते हुए डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया कि किसी भी निर्माण कार्य या कॉलोनी विकसित करने से पूर्व नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा के निदेशक से आवश्यक अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति के अवैध निर्माण करता है या कॉलोनी विकसित करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।उन्होंने आम जनता से अपील की कि विभाग से सीएलयू एवं लाइसेंस की आवश्यक अनुमति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या अनधिकृत कॉलोनी विकसित न करें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *