पंचकूला में एफएसएसएआई लाइसेंस/पंजीकरण को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता कैंप का आयोजन

आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग हरियाणा, पंचकूला के दिशा-निर्देशानुसार जिला पंचकूला में एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस/पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा डॉ. आजाद सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पंचकूला के नेतृत्व में प्रथम तल, पॉली क्लीनिक डिस्पेंसरी, सेक्टर-26, पंचकूला में एक जागरूकता कैंप/कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 80 खाद्य कारोबारकर्ताओं ने भाग लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा नियम 2011 के तहत सभी खाद्य पदार्थ निर्माताओं एवं विक्रेताओं के लिए अपने कारोबार को एफएसएसएआई के अंतर्गत पंजीकृत करवाना अनिवार्य है।
उपरोक्त कार्यशाला में खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत लाइसेंस/पंजीकरण की अनिवार्यता तथा ईट राइट इनिशिएटिव्स (प्रोजेक्ट भोग, आरयूसीओ, हाइजीन रेटिंग, ईट राइट कैम्प्स , एफओएसटीएसी प्रशिक्षण आदि) के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें ऑनलाइन पोर्टल https://foscos.fssai.gov.in/ की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई तथा मोबाइल फूड वेंडरों के पंजीकरण हेतु आवेदन करवाए गए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आप’ सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश

    चंडीगढ़, (नेहा पांडेय ):पंजाब की ‘आप’ सरकार द्वारा लाई गई किसान विरोधी लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपना संघर्ष और तेज कर दिया है। इसी कड़ी…

    आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार के आई.एस.आई. हैंडलरों के संपर्क में था : सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *