पंचकूला विधानसभा के सरपंचों में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री नायब सैनी व पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का जताया आभारl

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा पंचायतों के विकास के लिए घोषित की गई राशि अब पंचायतों के लिए मंजूर कर दी गई है। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं सरपंचों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार तथा हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ज्ञानचंद गुप्ता का आभार व्यक्त किया।सरपंचों ने कहा कि पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने के लिए इस राशि की लंबे समय से मांग की हुई थी। अब यह राशि मिलने से पंचायतों में रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा जिससे देहात क्षेत्र को विकास का सीधा लाभ मिलेगा।ग्राम पंचायत बरवाला, जो पंचकूला विधानसभा की सबसे बड़ी पंचायत है, उसे सबसे अधिक राशि प्राप्त हुई है। ग्राम पंचायत बरवाला के सरपंच श्री ओम सिंह राणा ने सभी सरपंचों की ओर से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह राशि पंचायतों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और विकास कार्यों को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की जिन ग्राम पंचायतों को कूल ३ करोड़ 10 लाख राशि प्राप्त हुई है, उनमें प्रमुख रूप से —बरवाला को 43 लाख, कनोली – 24 लाख, सुंदरपुर – 16 लाख , कामी- 35 लाख, बटवाल – 24 लाख, खेतपुराली – 26 लाख, सबीलापुर – 18 लाख, रत्तेवाली – 12 लाख, टिब्बी – 29 लाख, नयागांव – 20 लाख, बूंगा – 35 लाख, भगवानपुर – 23 लाख lइस अवसर पर सरपंच ओम सिंह बरवाला, चरणजीत कामी, प्रीति धीमान सुन्दरपुर, मीनू राणा कनोली, कविता चौधरी बूंगा, विधि चंद शर्मा बटवाल, विशाल शर्मा रत्तेवाली, उषा रानी टिब्बी, सरिता शर्मा खेतपुराली, हरचरण सिंह भगवानपुर, मंदीप सिंह नयागांव ने एक स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिल रही है और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता के प्रयासों से पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों को लगातार मजबूती मिल रही हैl और उन्होंने कहा की माननीय मुख्यमंत्री जी और पंचायत मंत्री जी व पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता जी से जल्द ही समय लेकर उनका धन्यवाद करेंगेl

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *