पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के जन्मदिवस पर मीरू सेवा समिति ने की गौसेवा, दी दीर्घायु की शुभकामनाएँ

पंचकूला (दिव्या राणा ) :पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर मीरू सेवा समिति, पंचकुला के सदस्यों द्वारा गोवन सेवा धाम, सेक्टर-23, पंचकुला में गौमाता की सेवा करते हुए उन्हें हरा चारा खिलाया गया तथा भगवान बालाजी से पंडित श्री धीरेंद्र शास्त्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि मीरू सेवा समिति निरंतर सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय रहती है। गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, और इसी भावना के साथ आज का सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि श्री तरुण भंडारी जी, माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा Nayab Singh Saini के राजनीतिक सचिव, की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पंडित श्री धीरेंद्र शास्त्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मीरू सेवा समिति ने गौसेवा का संकल्प लेकर गोवन सेवा धाम में सेवा कार्य किया और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए पंडित श्री धीरेंद्र शास्त्री जी के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की।

इस सेवा कार्यक्रम में चारू तायल, मुदिता शर्मा तथा मीरू सेवा समिति के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *