पांचवा आयाम ( जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:इनायतनगर पुलिस ने डीजल इंजन पंपसेट चोरी की घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का XINHUAN डीजल इंजन पंपसेट, घटना में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवेन्द्र पाल, दिवाकर पांडेय समेत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गौतम यादव (22), अभिषेक उर्फ हसमुख (19) और गोलू दुबे उर्फ रितेश (18) निवासी मुबारकपुर उमरनी को तरमा मार्ग स्थित अंधी-अंधा मंदिर के पास खिहारन मार्ग से रात करीब 2:20 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक बरामद पंपसेट का मॉडल Z170F और सीरीज नंबर 3908 है। इसके अलावा महिंद्रा पिकअप UP 42 ET 8818 तथा तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना इनायतनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने कहा कि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए घटनाओं का शीघ्र खुलासा सुनिश्चित किया जा रहा है।








