पलवल में लगातार बढ़ रहा है हथौड़ों से हमला का प्रचलन…पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में

पलवल में इन दिनों बदमाशों का एक नया ट्रेंड प्रचलन में है जिसमें बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े युवकों पर हथौड़ों से जानलेवा हमला कर घायल किया जा रहा है बीते करीब एक सप्ताह में इसी से जुड़ी एक के बाद एक तीन बड़ी वारदातें सामने आई है जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर तो सवाल उठ ही रहे हैं साथ ही जिले के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इस का ताजा उदाहरण सामने आया है पलवल की देव नगर कॉलोनी में जहां एक नरेंद्र कुंडू नामक युवक पर कुछ युवकों ने हथौड़ों और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसका पलवल के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।पीड़ित नरेंद्र कुंडू के अनुसार गत 22 मई को 4 युवकों ने उन्हें फोन करके कुशलीपुर स्थित अपने ऑफिस पर बुलाया जब में वहां गया तो वो लोग वहां शराब पी रहे थे जिन्होंने मुझे भी कोई नशीला पदार्थ दिया और उसके बाद मुझे नीचे गिराकर लोहे की रॉड, डंडे एवं हथौड़ों से हमला कर दिया। जिससे उनके एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर के साथ साथ गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिसके चलते मुझे व् मेरे परिवार को खतरा है और भय का माहौल बना हुआ है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *