पुरानी रंजिश में हाथ काटकर छिपाने की कोशिश, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसका हाथ काटकर अलग करने और उसे छिपाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घायल का कटा हुआ बायां हाथ, वारदात में प्रयुक्त दो हंसिए और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।पुलिस के अनुसार, लंगड़ातर सरैया गांव निवासी पीड़ित को आरोपियों ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान धारदार हथियार से उसके हाथ पर हमला कर हाथ अलग कर दिया गया और बाद में उसे छिपाने का प्रयास किया गया। मामले में थाना गोसाईगंज में मुकदमा अपराध संख्या 209/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकाश, गौतम और पिन्टू को 15 अगस्त को लंगड़ातर सरैया से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश पुत्र स्व. कुमारे (55), गौतम पुत्र रामवृक्ष (19) और पिन्टू पुत्र प्रकाश (25) के रूप में हुई है। सभी लंगड़ातर सरैया, थाना गोसाईगंज, जनपद अयोध्या के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मजरूब का कटा हुआ बायां हाथ, घटना में प्रयुक्त दो हंसिए और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शेषनाथ सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, हेड कांस्टेबल अरविन्द सरोज, कांस्टेबल प्रदीप चौहान और रिजर्व कांस्टेबल कौशलेन्द्र शामिल रहे।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी के पर्यवेक्षण में हुई इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने घटना के आरोपियों तक 24 घंटे में पहुंचकर गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई पूरी की। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *