पुलिस ने बरवाला से अवैध देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।कैप्सन, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पांचवा आयाम
बरवाला, 6 जुलाई (चंद्रपाल राणा) पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जुलाई को डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला को गुप्त सूचना मिली थी कि जगाधरी निवासी हर्षदीप सिंह उर्फ काण्डी (31 वर्ष) बरवाला तहसील कार्यालय के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक अवैध देसी पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हथियार खरीदने के संबंध में अलग-अलग खुलासे किए। आरोपी की निशानदेही पर संबंधित स्थानों का सत्यापन किया है। आरोपी को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने, उनकी खरीद-फरोख्त करने या आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार के आई.एस.आई. हैंडलरों के संपर्क में था : सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने…

    पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: पिछले तीन वर्षों में 134 बच्चों को मिला कानूनी रूप से सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):पंजाब में बाल संरक्षण तथा बच्चों को कानूनी रूप से गोद दिलाने की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *