पूर्व भाजपा सभासद का भी घर टूटा, “नवंबर में बेटी की शादी, दो घंटे की मोहलत भी नहीं मिली”

पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या : पूरे मंत्री तेज नारायण पांडे नेपूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव से फोन से पीड़ितों की बात कराई ।14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर और दुकानें गिराए जाने के बाद प्रभावित परिवारों का दर्द सामने आया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम और उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पूर्व भाजपा सभासद मुरारी यादव की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता भी कराई गई। पीड़ितों से बातचीत के दौरान एक महिला ने कहा कि नवंबर में उसके घर में शादी है और शादी की तैयारी के लिए सामान जुटाकर रखा गया था। महिला का आरोप है कि कार्रवाई के बाद घर का सामान गायब है और उसे नहीं पता कि उसका सामान कहां गया। उसने कहा कि परिवार ने शादी के लिए जो तैयारियां की थीं, वे सब प्रभावित हो गईं। एक अन्य महिला ने आरोप लगाया कि उसने मकान गिराए जाने से पहले दो घंटे की मोहलत मांगी थी, लेकिन उसे समय नहीं दिया गया। महिला के मुताबिक, बुलडोजर की कार्रवाई में उसका फ्रिज और दुकान का काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर पुलिस कार्रवाई की बात कही गई। पीड़ित महिलाओं ने ये बातें पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ के सामने वीडियो में बताईं। सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने पूर्व भाजपा सभासद मुरारी यादव की अखिलेश यादव से वार्ता कराई और पीड़ित परिवारों की स्थिति से उन्हें अवगत कराया। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि 11 घरों और दुकानों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। उन्होंने दावा किया कि पूर्व भाजपा सभासद मुरारी यादव के घर पर बिना नोटिस बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक परिवार के घर में शादी थी और कार्रवाई के दौरान जेवरात मलबे में दब गए। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सभासद मुरारी यादव सहित जिन परिवारों के घर गिराए गए, उनके साथ कार्रवाई नियमों के विपरीत हुई। उन्होंने दावा किया कि मामला न्यायालय में होने के बावजूद मकान गिराए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व सभासद मुरारी यादव को कस्टडी में लिया गया और मकान टूटने के बाद छोड़ा गया। सपा नेताओं ने पीड़ित परिवारों को दोबारा मकान उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही कार्रवाई के बाद जनरेटर, एसी और अन्य सामान ले जाने के लगाए गए आरोपों की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि पीड़ित परिवारों की लड़ाई में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाया गया है। इस मौके पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, संजय सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, अनिल यादव, प्रदेश सचिव देवा श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, अभय द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह खबर समाजवादी पार्टी के प्रेस नोट और पार्टी की ओर से उपलब्ध कराए गए वीडियो में पीड़ितों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन या सत्ता पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *