गोंडा (हनुमान शरण पांडे) : जिला उद्यान अधिकारी के सौजन्य से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीन कुमार सिंह प्रगतिशील कृषक ने कृषकों से बागवानी फसलों में ड्रिप सिंचाई एवं बौछारी सिंचाई लगवाने का आवाहन किया । उन्होंने बताया कि सिंचाई जल एक बहुमूल्य संसाधन है । इसकी एक-एक बूंद का सदुपयोग बहुत जरूरी है । कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों डॉ. राम लखन सिंह शस्य वैज्ञानिक ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा बागवानी फसलों में इसके लाभ वह जल संरक्षण की जानकारी दी । डॉ. डी.के. श्रीवास्तव वरिष्ठ वैज्ञानिक पशुपालन ने कार्बनिक खादों के प्रयोग एवं महत्व, डॉ. अजीत सिंह वत्स ने औद्यानिक फसलों में जैव उर्वरकों का प्रयोग एवं मशरुम उत्पादन तकनीक, डॉ मनोज कुमार सिंह उद्यान वैज्ञानिक ने बागवानी फसलों के साथ सह फसली खेती, डॉ. हनुमान प्रसाद पांडे मृदा वैज्ञानिक ने औद्यानिक फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन एवं जल विलेय उर्वरकों के पर्णीय छिड़काव की जानकारी दी । डॉ. दिनेश कुमार पांडे ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना एवं फलों के मूल्य संवर्धन की जानकारी दी । गिरीश मिश्रा उद्यान निरीक्षक ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना व एकीकृत बागवानी मिशन,धीरेंद्र कुमार उद्यान निरीक्षक ने संरक्षित खेती हेतु जरूरी पाली हाउस एवं नेट हाउस आदि पर देय अनुदान तथा शीतग्रह में भंडारित आलू पर योजना, लक्ष्मी प्रसाद उद्यान निरीक्षक ने शाकभाजी फसलों पर देय अनुदान,रोहन कुमार यादव सहायक उद्यान निरीक्षक ने सेंटर आफ एक्सीलेंस द्वारा उत्पादित उन्नत किस्म के सब्जियों आदि के पौध की जानकारी दी । इस अवसर पर प्रगतिशील कृषकों महादेव यादव, राजेश कुमार तिवारी, रितेश सिंह,राजेश कुमार वर्मा, रामसागर वर्मा, हृदय राम यादव, श्रीमती बालिका शर्मा,सुनीता यादव आदि ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की । प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के विक्रम सिंह, मेला राम यादव आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया ।







