प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे की तैयारियां तेज, युवा मोर्चा पूरी ऊर्जा के साथ जुटा : योगेंद्र शर्मा योगी

जींद : (राजकुमार) भारतीय जनता युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगी ने बताया कि आगामी 17 जुलाई को जींद में आयोजित होने वाली माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा एवं भारत की पहली हाइड्रोजन (H₂) संचालित ग्रीन ट्रेन के राष्ट्र समर्पण कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।इसी क्रम में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव राहुल राणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में शहर की साज-सज्जा, अतिथियों के स्वागत, यातायात व्यवस्था तथा कार्यक्रम की विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।योगेंद्र शर्मा योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जींद से राष्ट्र को समर्पित होने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ग्रीन ट्रेन भारतीय रेल के इतिहास में एक नई और ऐतिहासिक शुरुआत होगी।बैठक के उपरांत योगेंद्र शर्मा योगी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जींद रेलवे स्टेशन पहुंचकर हाइड्रोजन (H₂) संचालित ग्रीन ट्रेन का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ‘मेक इन इंडिया’, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक और विकसित भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा देश को स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की दिशा में आगे ले जाएगी।योगेंद्र शर्मा योगी ने प्रदेश के युवाओं एवं नागरिकों से 17 जुलाई को आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भारत की इस नई उपलब्धि के साक्षी बनने का आह्वान किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *