बत्रा कॉलोनी में चला स्वच्छता अभियान, विधायक और उपायुक्त ने खुद संभाली सफाई की कमान


पानीपत(सन्नी कथूरिया):हरियाणा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान के तहत शनिवार को पानीपत की बत्रा कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ तथा नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।अभियान के दौरान नालियों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई गई। विधायक और उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रशासन के साथ मिलकर शहर को साफ-सुथरा रखने की अपील की।शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि “स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। जब तक जनभागीदारी नहीं होगी, तब तक स्वच्छता का सपना पूरी तरह साकार नहीं हो सकता। हमें अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी साफ रखने की आदत विकसित करनी होगी। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज और विकसित शहर का निर्माण संभव है। हर नागरिक इस अभियान का भागीदार बने और पानीपत को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करने में अपनी भूमिका निभाए।उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि “स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शहर के प्रत्येक वार्ड का नियमित निरीक्षण किया जाएगा और जहां भी सफाई व्यवस्था में लापरवाही या अनियमितता पाई गई, वहां संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य केवल सफाई अभियान चलाना नहीं, बल्कि पूरे शहर में स्थायी और प्रभावी स्वच्छता व्यवस्था स्थापित करना है। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और नागरिक भी इस अभियान को जन आंदोलन बनाने में सहयोग दें।”उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित सफाई, कूड़ा उठान, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर में कहीं भी गंदगी की स्थिति उत्पन्न न हो।अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर मौके पर आवश्यक निर्देश दिए तथा स्वच्छ और सुंदर पानीपत के निर्माण के लिए सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए कहा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अक्षय शर्मा के घर मिलने पहुंचे विजय सांपला

    अमृतसर, (तानिया रोहिल्ला)। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा के घर पर खास तौर पर मुलाकात के लिए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व…

    क्रिकेट के मैदान से उठेगी नशे के खिलाफ आवाज, नमो क्रिकेट लीग-2026 देगी युवाओं को बड़ा मंच

    पंचकूला,(दिव्या राणा):क्रिकेट के जुनून को युवाओं की ऊर्जा और सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए नमो क्रिकेट लीग-2026 एक बड़े अभियान के रूप में सामने आने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *