बाढ़ पीड़ितों को राहतसामग्री वितरित करने पहुंचे विधायक हर संभव मदद का दिया भरोसा

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – जिले के तहसील करनैलगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम नकहरा में बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान  विधायक करनैलगंज अजय सिंह, उपजिलाधिकारी करनैलगंज सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे। राहत सामग्री का वितरण कर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया।कार्यक्रम के दौरान ग्राम नकहरा में बाढ़ की स्थिति से प्रभावित 200 से अधिक लोगों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री प्राप्त होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली गई तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी प्रभावित परिवार को सहायता से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।विधायक अजय सिंह ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार एवं प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवार सहायता से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    नाथपा बांध से 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

    शिमला (दिव्या राणा) नाथपा बांध में रेडियल गेट नंबर-3 के रखरखाव कार्य के चलते 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे तक लगभग 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी…

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *