पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – तहसील तरबगंज के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम ऐलीपरसौली सहित आसपास के गांवों में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से विशेष राहत एवं रेस्क्यू वाहन “हनुमान रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह विशेष वाहन अब बाढ़ के दौरान फंसे हुए लोगों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाने तथा आवश्यकतानुसार रेस्क्यू अभियान संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस अवसर पर विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पाण्डेय, विधायक सदर गोण्डा प्रतीक भूषण सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, एमएलसी मंजू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बाढ़ के दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियों उत्पन्न हो जाती है जब किसी गांव में कोई व्यक्ति पानी में गिरकर फस जाता है अथवा गांव के चारों ओर जल भराव इतना अधिक हो जाता है कि सामान्य वाहनों का पहुंचना संभव नहीं होता ऐसी विषम परिस्थितियों में हनुमान रथ राहत एवं बचाव कार्यों का एक प्रभावी साधन सिद्ध होगा।इस विशेष वाहन के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न पेयजल दवाइयां एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री शीघ्रता से पहुंचाई जा सके साथ ही जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने भी भी यह वाहन अत्यंत उपयोगी रहेगी यह वाहन गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषणसिंह द्वारा उपलब्ध कराया गया है जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में प्रशासन को महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगाबाढ़ के दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं, जब किसी गांव में कोई व्यक्ति पानी से घिरकर फंस जाता है अथवा गांवों के चारों ओर जलभराव इतना अधिक हो जाता है कि सामान्य वाहनों का पहुंचना संभव नहीं होता। ऐसी विषम परिस्थितियों में “हनुमान रथ” राहत एवं बचाव कार्यों का एक प्रभावी साधन सिद्ध होगा।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदाओं में त्वरित राहत एवं प्रभावी बचाव कार्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है हनुमान रथ के संचालन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आपदा की स्थिति में लोगों तक शीघ्र सहायता पहुंचाना पहले की अपेक्षा अधिक सरल और प्रभावी होगा। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह वहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहता क्यों बचाव कार्यों को अधिक सुदृढ़ एवं जनहित करी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस मौके पर उपजिला अधिकारी तरबगंज ब्लॉक प्रमुख बेलसर नगर पालिका अध्यक्ष नवाबगंज खंड विकास अधिकारी बेलसर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण तथा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।







