(संवादाता विकाश ठाकुर) Lशामली। गौ माता की सेवा, सनातन का प्रचार, साधु संतों की सेवा और गुरू गोरखनाथ जी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बापू शेरनाथ जी महाराज के मार्गदर्शन में और योगी दीदारनाथ जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय संगठन श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन किया गया है।संगठन की राष्ट्रीय जिम्मेदारी युवा और कर्मठ समाजसेवी अमित पांडेय जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष* के रूप में सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में संगठन पूरे देश में नाथ पंथ के सिद्ध सिद्धांत पद्धति प्रचार-प्रसार, गौर और सनातन की सेवा युवा जागरूकता और समाज सेवा के कार्य करेगा।इस अवसर पर बापू शेरनाथ जी के आशीर्वाद से योगी दीदारनाथ जी महाराज ने अमित पांडेय जी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में दल नई ऊँचाइयों को छुएगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अमित पांडेय जी ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे बापू शेरनाथ जी के सानिध्य और योगी दीदारनाथ जी के नेतृत्व में यह सेवा करने का अवसर मिला है। संगठन का पहला भव्य कार्यक्रम श्री कृष्ण छठी पालकी व गौ सम्मान आयोजन भड़ाना शामली में आयोजित किया गया। बापू शेरनाथ जी का आशीर्वाद, योगी दीदारनाथ जी के सानिध्य में अमित पांडेय जी के नेतृत्व में श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का विस्तार।







