बार-बार टूट रहा बसंतर नदी का सुरक्षा बांध, किसानों का फूटा गुस्सा

पांचवा आयाम
सांबा:(दर्शन लाल) सांबा के रामगढ़ सेक्टर के गांव कमोर में बसंतर नदी का सुरक्षा बांध बार-बार टूटने से किसानों में भारी रोष देखने को मिला। आक्रोशित किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द स्थायी समाधान की मांग उठाई किसानों का कहना है कि हर बार बरसात के मौसम में सुरक्षा बांध टूटने से उनकी सैकड़ों कनाल कृषि भूमि प्रभावित होती है, फसलें बर्बाद होती हैं और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि बसंतर नदी के सुरक्षा बांध को मजबूत और स्थायी रूप से बनाया जाए ताकि भविष्य में किसानों की जमीन और फसलें सुरक्षित रह सकें। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का ऑनलाइन माध्यम से…

    “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ‘बेस्ट फ्रेंड, फिलॉस्फर और गाइड’: मंत्री अनिल विज”

    अम्बाला, (तानिया रोहिल्ला) – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात कार्यक्रम” देश के कोने-कोने में बसे, अलग-अलग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *