मखाना की खेती से मालामाल होंगे किसान

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोंडा उद्यान विभाग गोंडा के सौजन्य से मखाना विकास योजना अंतर्गत दिनांक 12 व 13 अगस्त 2026 को मखाना की वैज्ञानिक खेती विषय पर कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया । प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एस.के.वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र ने किया । उन्होंने कृषकों से मखाना की खेती करने का आवाह्न किया । उन्होंने बताया कि तालाब में मखाना की खेती से प्रति एकड़ 8 कुंतल पैदावार प्राप्त होती है । मखाना की खेती अपनाकर किसान मालामाल हो सकते हैं । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान ने मखाना की उपयुक्त प्रजातियां और वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी । गिरीश चंद्र मिश्रा उद्यान निरीक्षक ने मखाना योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, पर ड्रॉप मोर क्राप तथा औद्यानिक फसलों में देय अनुदान की जानकारी दी । धीरेंद्र कुमार वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ने पालीहाउस,नेट हाउस तथा सब्जियों की खेती पर देय अनुदान की जानकारी दी । डॉ. मनोज कुमार सिंह उद्यान वैज्ञानिक ने मखाना के लिए खेत की तैयारी एवं सिंचाई प्रबंधन, डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने मखाना की खेती में कार्बनिक खादों का प्रयोग एवं महत्व,डॉ. अजीत सिंह वत्स ने कीट एवं रोग प्रबंधन, डा. हनुमान प्रसाद पांडे मृदा वैज्ञानिक ने पोषक तत्व प्रबंधन, डॉ.ज्ञानदीप गुप्ता ने मत्स्य पालन के साथ मखाना की खेती,डॉ. दिनेश कुमार पांडे ने मखाना के पोषकीय महत्व की जानकारी दी । रोहन यादव सहायक उद्यान निरीक्षक ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना की जानकारी दी । इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के इन्द्र भूषण सिंह,उत्कर्ष विजय सिंह, विक्रम सिंह यादव सहित उद्यान विभाग के विनोद सिंह प्रधान चौधरी आदि सहित प्रगतिशील कृषकों राजकुमार तिवारी,महादेव यादव,राजेश कुमार वर्मा, रितेश सिंह,श्रीमती सुनीता यादव आदि ने प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *