मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर होनी चाहिए FIR- हुड्डा

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों, सांसदों, वरिष्ठ नेताओं व हजारों कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ स्थित एचपीसीसी मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सभी ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने तथा मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान करने वालों पर एफआईआर करने की मांग उठाई।इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हो गई है। इसीलिए बीजेपी सरकार को जिन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए थी, उन पर तो नहीं की, उल्टा हमारे नेता राहुल गांधी पर एफआईआर कर दी। इससे साफ हो गया है कि बीजेपी पूरी तरह दलित-विरोधी मानसिकता से ग्रस्त है और जानबूझकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल का ‘शुद्धिकरण’ करने वालों को बचा रही है।क्योंकि बीजेपी चाहती है कि देश में दलितों के साथ भेदभाव व ऊँच-नीच की मानसिकता बनी रहे। इसलिए वह ऐसी मानसिकता वाले लोगों को संरक्षण दे रही है और उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।हमारी मांग है कि शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ अविलंब एफआईआर दर्ज की जाए और कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।हुड्डा ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी और इसके नेता पूर्णतः दलित-विरोधी हैं। पूरे देश के लोगों में इसको लेकर भारी रोष है। कांग्रेस देशभर में बीजेपी के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रही है और बीजेपी

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    GRIID का 28वाँ वार्षिक उत्सव उत्साह, उमंग और समावेशन की भावना के साथ मनाया गया

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)सरकारी बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास संस्थान (GRIID), सेक्टर-31, चंडीगढ़ द्वारा आज संस्थान परिसर में 28वाँ वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह, उमंग, गर्मजोशी और समावेशन की भावना के साथ मनाया गया।डॉ.…

    पंजाब कांग्रेस एससी विभाग ने राहुल गांधी के खिलाफ बदले की भावना से दर्ज एफआईआर के विरोध में किया प्रदर्शन

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग ने आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *