महिला एवं बाल विकास मंत्री की उपस्थिति में उषा प्रियदर्शी ने संभाला हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा का कार्यभार।

बरवाला, 15 जून(चंद्रपाल राणा) हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी की उपस्थिति में सोमवार को उषा प्रियदर्शी ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने यह दायित्व आयोग के कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान संभाला। इस अवसर पर आयोग की उपाध्यक्षा मीना परमार तथा सदस्य के रूप में भारती सैनी, सुनीता लोहचाब, सुमन शहजादवाला, डॉ. अनुकंपा गर्ग और सुनीता चौहान ने भी अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। श्रुति चौधरी ने आयोग की अध्यक्षा, उपाध्यक्षा एवं सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे महिलाओं के सशक्तिकरण तथा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगी। समारोह में लोक निर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, आयोग की सदस्य सचिव मोनिका मलिक तथा मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने नव-नियुक्त अध्यक्षा, उपाध्यक्षा एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा उषा प्रियदर्शी ने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें और उनकी टीम को सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा आयोग के समक्ष आने वाली प्रत्येक महिला की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि आयोग समय-समय पर प्रशिक्षण केंद्रों, स्कूलों, कॉलेजों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों, कार्यस्थलों तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण से संबंधित विभिन्न प्रावधानों एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *