मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु को दी श्रद्धांजलि

पंचकूला (नेहा पांडेय ):हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाबीर सिंह सिंधु के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री वीरवार को चंडीगढ़ स्थित स्वर्गीय न्यायमूर्ति सिंधु के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना दी।मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति सिंधु की पत्नी समता सिंधु, पुत्र समृद्ध सिंधु तथा पुत्री समृद्धि सिंधु से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु ने अपने लंबे न्यायिक जीवन में निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ न्यायपालिका की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली न्यायिक सेवा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनका निधन न्यायपालिका ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु का जन्म हिसार जिले (वर्तमान हांसी जिला) के गांव मसूदपुर के एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। कठिन परिश्रम, प्रतिभा और लगन के बल पर उन्होंने न्यायपालिका के उच्चतम पदों तक पहुंचकर अपने गांव और प्रदेश का नाम देशभर में गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि गांव से उनका विशेष लगाव था और वे युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और न्यायप्रियता को लंबे समय तक सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *