मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के – अजय मित्तल

पंचकूला, 11 जून। भाजपा मुख्यालय पंचकमल के अटल सभागार में मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर पंचकूला विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, नगर महापौर श्याम लाल बंसल, पूर्व स्पीकर विधानसभा ज्ञान चंद गुप्ता, शिवालिक बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, बीएलए 1 राजेंद्र नूनीवाल, अभियान की संयोजक परमजीत कौर, अमरिंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, सिद्धार्थ राणा, धर्मेंद्र सिंह संधू सहित अन्य पदाधिकारी व पार्षद मौजूद रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि पंचकूला में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे तथा केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे, साथ ही विभिन्न सामाजिक और सेवा गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।

अजय मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष जनसेवा, सुशासन, विकास और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में इतिहास में दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विश्व पटल पर अपनी एक नई और सशक्त पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है। सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

अजय मित्तल ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पंचकूला में अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाएगा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा ताकि समाज में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े।

अजय मित्तल ने कार्यकर्ताओं से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रत्येक मंडल स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *