पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने अयोध्या निवासी मोहम्मद सुहैल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। मनोनयन की खबर से समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर और फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी जताई। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ‘पवन’ ने कहा कि सुहैल के अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में गति आएगी।नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया। महासचिव हामिद जाफर मीसम ने कहा कि नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के अभियान को गति मिलेगी।इस अवसर पर सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पारसनाथ यादव, अब्बास अली जैदी ‘रुश्दी’, हाजी फिरोज खान ‘गब्बर’, अनूप सिंह, रामअचल यादव, शावेज जाफरी, चौधरी श्रीचंद यादव, चौधरी बलराम यादव, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, शक्ति जायसवाल, दान बहादुर सिंह, मो. फरीद कुरैशी, राम अजोर यादव, नूर बाबू, विजय यादव, अनस खान, शहवाज लकी, सत्यम यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं ने खुशी जताई।








