मौली जागरण पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ (ब्यूरो): चंडीगढ़ के मौली जागरण थाना क्षेत्र के सुंदर नगर में हुए नाबालिग हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है।यह कार्रवाई सीनियर अधिकारियों के मार्गदर्शन में एरिया डीएसपी राम गोपाल और थाना प्रभारी जसकरण सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने तेजी और पेशेवर तरीके से जांच करते हुए कई अहम सुराग जुटाए, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचना संभव हुआ। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा भी सराहना की जा रही है।वहीं, घटना के बाद कुछ स्थानीय राजनीतिक नेताओं ने मामले को राजनीतिक रंग देने और बयानबाजी के जरिए माहौल बनाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच करते हुए कम समय में पूरे मामले का खुलासा कर दिया, जिससे कई तरह की अटकलों पर विराम लग गया।थाना प्रभारी जसकरण सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रात 10 बजे के बाद यदि कोई व्यक्ति बिना किसी उचित कारण के क्षेत्र में घूमता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    33% महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जिला सचिव से मिला महिला समिति प्रतिनिधिमंडल

    सन्नी कथूरिया। पानीपत (सन्नी कथूरिया):…..।बुधवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का प्रतिनिधिमंडल 33% महिला आरक्षण विधेयक को मानसून सत्र में लागू करवाने की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)…

    राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए दो विशाल भंडारे

    पंचकूला(राजकुमार)अपनी निस्वार्थ सेवाओं से जन जन के मन में अपना स्थान बना चुके राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार की संध्या दो विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडाराकमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *