रमनगर में नि:शुल्क टीबी जांच अभियान, पार्क में लगाए गए डिजिटल एक्स-रे शिविर

रमनगर : (रुपेश त्रिवेदी) :देशभर में लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में उधमपुर जिले की तहसील रमनगर में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही है।

इसी अभियान के तहत आज रमनगर पार्क में नि:शुल्क डिजिटल एक्स-रे शिविर लगाया गया, जहां लोगों की टीबी (क्षय रोग) की जांच के लिए एक्स-रे किए गए। जांच के तुरंत बाद लोगों को उनकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर बिना देरी उपचार शुरू किया जा सके।

इस दौरान डॉक्टर नरेश ने बताया कि यह अभियान पूरे देश की तरह रमनगर में भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रमनगर की सभी 13 वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से लोगों के नि:शुल्क एक्स-रे किए जाएंगे। यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण या बीमारी की पुष्टि होती है, तो उसे तुरंत अस्पताल में आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान कर लोगों को बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध कराना है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *