राहुल गांधी के चित्र जलाने पर कांग्रेस का हमला, लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर उठाए सवाल

अयोध्या(जसबीर/ सच कीरत): भाजपा समर्थकों द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चित्र जलाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं पर हमला बताया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम तथा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरे प्रकरण की निंदा की और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अयोध्या में चढ़ावे की चोरी जैसे गंभीर मामलों और धार्मिक प्रतीकों के कथित दुरुपयोग पर भाजपा तथा उसके समर्थक मौन रहे, जबकि एक नाट्य मंचन को आधार बनाकर राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि सभी पक्ष वास्तव में सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था के प्रति समान संवेदनशील हैं, तो सभी घटनाओं पर एक जैसी प्रतिक्रिया दिखाई जानी चाहिए।कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के कार्यक्रमों पर तत्काल रोक-टोक की जाती है, जबकि भाजपा समर्थकों द्वारा विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं के चित्र जलाए जाने के दौरान प्रशासन निष्क्रिय बना रहा। इसे उन्होंने दोहरे मापदंड का उदाहरण बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर उकसाऊ और अशोभनीय गतिविधियां लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर करती हैं। पार्टी ने कानून के समान और निष्पक्ष अनुपालन की आवश्यकता पर जोर दिया।अस्वीकरण: यह समाचार कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। इसमें व्यक्त आरोप, दावे और विचार प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वाले पक्ष के हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि मीडिया संस्थान अथवा संवाददाता द्वारा नहीं की गई है। संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान उपलब्ध होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *