रिश्वतखोरी पर SV&ACB का शिकंजा, एसडीएम कार्यालय रतिया में कार्यरत जूनियर प्रोग्रामर ₹2,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए फतेहाबाद जिले के एसडीएम कार्यालय, रतिया में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से कार्यरत जूनियर प्रोग्रामर योगेंद्र सिंह को ₹2,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।क्या था मामला-प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि जॉन डीयर ट्रैक्टर एजेंसी, रतिया के ट्रेड सर्टिफिकेट के नवीनीकरण के बदले आरोपी योगेन्द्र सिंह द्वारा ₹2,500 की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के उपरांत SV&ACB यूनिट फतेहाबाद ने ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹2,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का नियमानुसार पालन किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    शिक्षक हितों की लड़ाई को सपा ने दी धार, जय सिंह यादव बोले—शिक्षकों के अधिकारों की आवाज बनेगी पार्टी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 अक्टूबर को प्रस्तावित मतदान…

    खाकी से कक्षा तक पहचान, बागेश्वर धाम में सम्मानित होंगे रणजीत यादव

    पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या 21 अक्टूबर को भारतीय सनातनी युवा शक्ति कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे शामिल अयोध्या। वर्दी में कर्तव्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *