पंचकूला (नेहा पांडेय ):हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी, हरियाणा स्टेट ब्रांच द्वारा जारी ई-लर्निंग एवं डिजिटल ट्रेनिंग सर्विस टेंडर अब विवादों में घिर गया है। सोनीपत के बड़ौदा निवासी एतबार सिंह ने इस टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी मूल्यांकन के दौरान कथित अनियमितताओं और पक्षपात का आरोप लगाते हुए सतर्कता (विजिलेंस) विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजकर पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है।शिकायतकर्ता का आरोप है कि रोड सेफ्टी, फर्स्ट एड और LMV/HMV प्रशिक्षण के लिए जारी टेंडर में तकनीकी पात्रता और मूल्यांकन के निर्धारित मानकों का समान रूप से पालन नहीं किया गया। आरोप है कि एक चयनित कंपनी को टेंडर शर्तों से इतर लाभ पहुंचाते हुए तकनीकी मूल्यांकन में अधिक अंक दिए गए, जबकि अन्य प्रतिभागियों के साथ समान व्यवहार नहीं किया गया।सबसे बड़ा सवाल ‘प्रायर एक्सपीरियंस’ के 10 अंकों को लेकर उठाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि टेंडर के अनुसार सरकारी विभागों अथवा सरकारी संस्थानों में समान कार्य अनुभव के आधार पर अंक दिए जाने थे। साथ ही हरियाणा में कार्य अनुभव भी पात्रता का हिस्सा बताया गया था। शिकायतकर्ता का दावा है कि चयनित कंपनी इन शर्तों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरती थी, इसके बावजूद उसे पूरे अंक प्रदान कर दिए गए।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रेडी-टू-डिप्लॉय ई-लर्निंग कंटेंट, अनुभव प्रमाण-पत्र, स्थानीय कार्यालय की उपलब्धता तथा अन्य तकनीकी दस्तावेजों की पर्याप्त जांच किए बिना ही कंपनी को योग्य घोषित कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा दिए गए अंकों की दोबारा समीक्षा कराई जाए और कंपनी द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेजों की स्वतंत्र जांच की जाए।एतबार सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि रेडक्रॉस जैसी सार्वजनिक सेवा से जुड़ी संस्था में टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन या पक्षपात हुआ है तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।फिलहाल इस मामले में हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी अथवा संबंधित कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन
चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…







