रेणुका डैम बनने से हरियाणा को भी मिलेगा पानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी व हिमाचल प्रदेश के प्रयासों से तेजी से चल रहा रेणुका डैम का कार्य

चण्डीगढ, 11 जून – हरियाणा सरकार जल्द ही सरस्वती नदी प्रोजेक्ट को पूरा कर प्रदेश के किसानों के लिए बहुत बड़ी सौगात देने जा रही है। इस प्रोजेक्ट को सरकार समयबद्ध तरीक़े से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा रेणुका डैम को बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है तथा जल्द आदिबद्री डैम का कार्य भी शुरू किया जाएगा।

सरस्वती नदी बोर्ड के अधिकारियों ने डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच के नेतृत्व में एचपीसीएल डैम प्रोजेक्ट अथॉरिटी के जीएम अनूप कुमार शर्मा सें कार्यालय में बैठक आयोजित कर आदिबद्री डैम, रेणुका डैम परियोजना से संबंधित कार्य को लेकर विस्तार से समीक्षा की। बैठक में एचपीपीसीएल के अधिकारियों ने जल्द आदिबद्री डैम का कार्य भी शुरू करने के लिए सहमति जताई। उन्होंने बताया कि डैम के साथ साथ बैराज का भी कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।

डिप्टी चेयरमैन ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं सरस्वती बोर्ड के चेयरमैन नायब सैनी के निर्देशानुसार दोनों परियोजनाओं का कार्य अंतिम स्टेज पर टेंडर प्रक्रिया में पहुँच गया। अब सरकार इस प्रक्रिया को पूर्णता लागू कर प्रदेश के किसानों के लिए ख़ुशख़बरी देने वाली है। वर्तमान में हरियाणा सरकार के प्रयासों से प्रदेश के किसानों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ी है और सरस्वती नदी में पानी चलने से सरस्वती नदी के आस पास क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिले हैं। सरस्वती नदी प्रोजेक्ट भविष्य की रणनीति है जिस पर सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। 

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी

    मुंबई, रिलायंस समूह की कंपनी और भारत की अग्रणी स्पोर्ट्स, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट कंपनी, राइज वर्ल्डवाइड (RISE Worldwide) ने देश की सबसे प्रतिभाशाली युवा महिला क्रिकेटर गुनालन कमालिनी के साथ…

     90 पुलिस सहायता केंद्रों, टेक्नोलॉजी और स्वच्छता अभियान से श्रद्धालुओं की यात्रा होगी आसान

    पुरी, : भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में इस बार लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने व्यापक सेवा अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *