पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या-फैजाबाद के सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद को एक बार फिर संसद की रेलवे संबंधी स्थायी समिति का सदस्य नामित किया गया है। नई समिति की संरचना 26 सितंबर 2026 से प्रभावी है।रेलवे संबंधी स्थायी समिति यात्री सुविधाओं, रेलवे स्टेशनों के विकास, सुरक्षा, रेल नेटवर्क के विस्तार, ट्रैक और सिग्नलिंग के आधुनिकीकरण सहित रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करती है।अवधेश प्रसाद इससे पहले भी रेलवे संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रह चुके हैं। लगातार दूसरी बार मिली यह जिम्मेदारी अयोध्या के लिए रेल सुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को संसदीय समिति के समक्ष मजबूती से रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।अयोध्या और फैजाबाद क्षेत्र में रेलवे से जुड़े विस्तार, यात्री सुविधाओं और स्टेशन विकास के मुद्दों को समिति के माध्यम से प्रमुखता मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।







