पंचकुला : (राजकुमार) रोटरी क्लब ऑफ पंचकुला द्वारा इनफिनिटी लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से ऑनली डायग्नोस्टिक सेंटर, डेराबस्सी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संयोजन रोटेरियन अनिल मित्तल द्वारा किया गया।शिविर में रोटरी ब्लड बैंक, सेक्टर-37, चंडीगढ़ की टीम ने डॉ. मनीष एवं डॉ. रोली अग्रवाल के नेतृत्व में रक्त संग्रह किया। इस दौरान कुल 77 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पंचकुला के प्रधान रोटेरियन सुरेश शर्मा, सचिव राजेश सूद, कोषाध्यक्ष उषा गोयल, असिस्टेंट गवर्नर प्रवीण गोयल, निवर्तमान अध्यक्ष विनेश भाटिया, सचिव पंकज कांसल, पूर्व प्रधान दिनेश अरोड़ा, विनोद अग्रवाल, प्रवीण कुमार गोयल, अनूप अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुनील जायसवाल, संजय भारती तथा भूषण गर्ग सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।शिविर की सफलता में फर्स्ट लेडी रोटेरियन सरोज शर्मा, सुमिता भाटिया, मोनिका मित्तल एवं मिनाल मित्तल का विशेष सहयोग रहा।रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के शिविर समाज में जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।







