रोहतक, ( तानिया रोहिल्ला)। समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सुधा वर्मा, निवासी सोहटक, हरियाणा ने अपनी स्वेच्छा से रोहिल्ला संस्था (रजि.) को भूमि दान की है। यह भूमि दान स्वर्गीय मनोज कुमार वर्मा एवं स्वर्गीय अशोक कुमार वर्मा की पावन स्मृति में किया जा रहा है।रोहिल्ला संस्था लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। संस्था का एक प्रमुख उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि आर्थिक अभाव उनकी पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य की राह में बाधा न बने। सुधा वर्मा द्वारा किया गया यह भूमि दान संस्था के सामाजिक एवं शैक्षणिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।सुधा वर्मा का यह कदम समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता, सेवा भावना और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अपनी इच्छा से समाजहित में भूमि दान कर उन्होंने एक ऐसी पहल की है, जो जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में सहायक बन सकती है। इस प्रकार के प्रयास समाज में परोपकार, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करते हैं।इस पुनीत अवसर पर रोहिल्ला संस्था द्वारा भूमि दानदाता सुधा वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। संस्था को आशा है कि इस योगदान से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने तथा समाज के वंचित वर्गों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।भूमि दान एवं सम्मान समारोह रोहिल्ला संस्था (रजि.) की ओर से स्मृति दिवस एवं भूमि दान दिवस के अवसर पर भव्य भूमि दान एवं सम्मान समारोह का आयोजन 11 अक्टूबर 2026, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे हवन के साथ होगा।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भूमि दानदाता सुधा वर्मा उपस्थित रहेंगी। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विनय रुहेला (कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार) एवं एयर मार्शल संजीव धुराटिया शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त जगदीश जी नामदेव (ललितपुर, उत्तर प्रदेश), डॉ. राधाचरण वर्मा, डॉ. जयवीर , कमलेश जी टांक, रमेश रोहिल्ला तथा सोनिया रोहिल्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।रोहिल्ला संस्था ने समाज के लोगों से इस आयोजन में शामिल होकर सामाजिक सेवा, शिक्षा एवं जरूरतमंद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।
जनगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित 11 फील्ड ट्रेनरों का वेतन अदेय करने के निर्देश
गोण्डा (हनुमान शरण पांडे):- जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए 11 कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए…






