वर्दी उतरी, सेवा की यादें हमेशा रहेंगी: सात पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई

पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत ) अयोध्या:पुलिस विभाग में वर्षों तक कर्तव्य और सेवा के प्रति समर्पित रहे सात पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सोमवार को सेवानिवृत्त हुए। पुलिस विभाग की ओर से आयोजित विदाई कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर ने सभी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके सेवाकाल में दिए गए योगदान की सराहना की।एसएसपी ने कहा कि वर्दी से विदाई के साथ जिम्मेदारी का औपचारिक अध्याय भले ही पूरा हो जाता है, लेकिन विभाग और समाज के प्रति दी गई सेवाओं की स्मृतियां हमेशा बनी रहती हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु की कामना की।सेवानिवृत्त होने वालों में उ.नि.स.पु. गनेश राम, उ.नि.ना.पु. सरोज कुमार मिश्र, उ.नि.ना.पु. रमेश सिंह, उ.नि.ना.पु. दृगपाल सिंह, उ.नि.ना.पु. रामब्रेश यादव, उ.नि.ना.पु. इन्द्र कुमार और मु.आ.ना.पु. बुलाकीदीन शामिल रहे। वर्षों की सेवा के बाद साथियों से विदाई लेते समय माहौल भावुक हो गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके अनुभवों और सेवाभाव को याद करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस सेवा में बिताया गया समय अनुशासन, जिम्मेदारी और जनसेवा का परिचायक है। सेवानिवृत्त कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में जिस निष्ठा के साथ दायित्व निभाए, वह विभाग के लिए प्रेरणादायी है। उनकी सेवाओं और अनुभवों को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए चरण की शुरुआत है। इन पुलिसकर्मियों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के लिए समर्पित किए। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और अनुभव नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    मोती मस्जिद में सजी अक़ीदत की महफिल, इल्म और किरदार के पैगाम से रोशन हुआ जश्ने सादेक़ैन

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफा (स.अ.) एवं उनके छठे उत्तराधिकारी हज़रत इमाम जाफर-ए-सादिक़ (अ.स.) की विलादत की पूर्व संध्या पर मोती मस्जिद में जश्ने सादेक़ैन का…

    हरियाणा पुलिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बढ़ता इस्तेमाल

    चंडीगढ़,(तानिया रोहिल्ला)। हरियाणा पुलिस बदलते अपराध के स्वरूप और तेजी से बढ़ती डिजिटल चुनौतियों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने की दिशा में तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *