विदाई के पल हुए भावुक, खाकी साथियों ने दी उज्जवल भविष्यटकी शुभकामनाएं

पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या परिक्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या के सोशल मीडिया सेल में तैनात आरक्षी शुभम अत्री के स्थानांतरण पर साथी पुलिसकर्मियों ने आत्मीयता और सम्मान के साथ विदाई समारोह आयोजित किया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया। साथियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि खाकी की वर्दी में निभाया गया फर्ज और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा अपनी अलग पहचान छोड़ती है।सोशल मीडिया सेल के प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत यादव ने शुभम अत्री के उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, डायरी और पेन भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण कार्यक्षेत्र जरूर बदलता है, लेकिन सेवा के दौरान अर्जित सम्मान और साथियों का स्नेह हमेशा साथ रहता है।मुख्य आरक्षी पवन सिंह, संतोष कुमार, गुल्लूराम, संदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, विनोद कुमार तथा आरक्षी चन्द्रेश भारद्वाज ने भी उपहार भेंट कर शुभम अत्री को नए कार्यक्षेत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर साथियों ने भावनात्मक शब्दों में कहा कि खाकी के इस सफर में शुभम ने अनुशासन और समर्पण से पुलिस परिवार का मान बढ़ाया है और आगे भी सेवा व समर्पण उनकी पहचान बने रहेंगे।विदाई समारोह में शुभम अत्री ने सभी अधिकारियों और साथी पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उनकी विदाई के पल इस संदेश के साथ यादगार बन गए कि विदाई केवल एक पड़ाव है, सफर अभी लंबा है; खाकी की शान, कर्तव्य और सेवा का जज्बा जहां भी रहें, हमेशा उनके साथ रहेगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कांग्रेस सांसद द्वारा जेएनयू छात्राओं के यौन उत्पीड़न के विरोध में भाजपा का रोष प्रदर्शन

    पंचकूला (दिव्या राणा): भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम द्वारा जेएनयू की छात्राओं के साथ किये गए यौन उत्पीड़न मामले की भर्तस्ना करते हुए…

    वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *