‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत CEC को हटाने की मांग

पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या समाजवादी पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मताधिकार के मुद्दे को लेकर अयोध्या में आवाज बुलंद की। पार्टी के जिला और महानगर संगठन की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और आगामी विधानसभा चुनाव में स्वच्छ छवि वाले अधिकारियों की तैनाती समेत कई मांगें उठाई गईं।
सपा की ओर से ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने, उनके कार्यकाल में कराए गए कार्यों की जांच कराने तथा जांच में दोष पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।सपा ने यह भी मांग की कि आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में चुनावी जिम्मेदारियां ईमानदार, निष्पक्ष और स्वच्छ छवि वाले अधिकारियों को दी जाएं। पार्टी के अनुसार एसआईआर जैसी प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र वयस्क मतदाता का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाया या मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद 326 का पालन सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक पात्र वयस्क नागरिक के सार्वभौमिक मताधिकार की गारंटी की मांग भी उठाई गई।सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का वोट सुरक्षित रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर किसी तरह का सवाल नहीं उठना चाहिए। प्रत्येक पात्र नागरिक को बिना भेदभाव मतदान का अधिकार मिलना चाहिए।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। उनके अनुसार किसी भी पात्र मतदाता का नाम प्रक्रिया की आड़ में नहीं हटना चाहिए। उन्होंने मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को जरूरी बताया।
जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता को मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उनके अनुसार समाजवादी पार्टी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को जनस्तर तक ले जाएगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व प्रत्याशी अजीत प्रसाद, पूर्व प्रत्याशी फिरोज खान ‘गब्बर’, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री अब्दुल जैदी ‘रुश्दी’, गोसाईगंज प्रभारी लौटन राम निषाद, प्रदेश महासचिव जय शंकर पांडेय, पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा, जिला महासचिव बख्तियार खान और महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।मुख्य मांगें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग।उनके कार्यकाल में कराए गए कार्यों की जांच कराने की मांग।
जांच में दोष पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग।विधानसभा चुनाव-2027 में निष्पक्ष एवं स्वच्छ छवि वाले अधिकारियों की तैनाती।
एसआईआर के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से नहीं हटाने की मांग।संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत सार्वभौमिक मताधिकार की गारंटी।चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग।नोट: यह खबर समाजवादी पार्टी के ज्ञापन/प्रेस नोट में दिए गए दावों और नेताओं के बयानों पर आधारित है। आरोपों और दावों की स्वतंत्र पुष्टि मीडिया संस्थान द्वारा नहीं की गई है। मीडिया संस्थान का कोई दायित्व नहीं है।
‘

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कांग्रेस सांसद द्वारा जेएनयू छात्राओं के यौन उत्पीड़न के विरोध में भाजपा का रोष प्रदर्शन

    पंचकूला (दिव्या राणा): भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम द्वारा जेएनयू की छात्राओं के साथ किये गए यौन उत्पीड़न मामले की भर्तस्ना करते हुए…

    वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *