श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा

चंडीगढ़, वार्ड 18, सेक्टर 30 में अश्वनी बाल ड्रामेटिक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।अपने विचार साझा करते हुए नरेश अरोड़ा ने कहा कि “भगवान श्रीराम के आदर्श केवल मंच तक सीमित न रहें, बल्कि हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें।” प्रभु श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, संस्कार, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। रामलीला हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।नरेश अरोड़ा ने इस भव्य आयोजन के लिए अश्वनी बाल ड्रामेटिक क्लब के अध्यक्ष चंदन जी, महासचिव अद्वितीय शर्मा, समस्त आयोजन समिति एवं कलाकारों की सराहना करते हुए सभी को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर योगिंदर जी, ईश्वर जी, दीपक शर्मा एवं राकेश चौधरी भी उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *