पंचकूला (दिव्या राणा) : धर्मनगरी पंचकूला में श्री राम सेवादार ट्रस्ट धार्मिक और सामाजिक सेवाओं के साथ साथ चिकित्सा के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। 4 जुलाई को प्रातः साढ़े नौ बजे अग्रवाल भवन में श्री राम सेवादार ट्रस्ट द्वारा मुफ़्त मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें पार्क हॉस्पिटल मोहाली और पीजीआई चंडीगढ़ से चिकित्सा विशेषज्ञ लोगों की जांच के लिए उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन के साथ स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। ट्रस्ट ने मुख्य अतिथि श्री श्याम लाल बंसल जी ( मेयर, पंचकूला) एवं विशिष्ट अतिथि श्री मदन लाल बंसल जी ( प्रसिद्ध समाजसेवी) को पगड़ी और पटका पहनाकर स्वागत किया और उनसे दीप प्रज्वलन का निवेदन किया। दीप प्रज्वलन के समय शहर के गणमान्य व्यक्तियों में मुकेश बंसल, राकेश गोयल, जगमोहन गर्ग, विकास गोयल, कुसुम गुप्ता, राज मित्तल, बाऊ बृजलाल जी, सतीश जिंदल, सत नारायण गुप्ता, सुभाष सिंगला, अभिषेक गुप्ता, उपिंदर आहलूवालिया, सुदेश जिंदल, सजन जिंदल, सत प्रकाश बंसल, राजकुमार गोयल, विजय गर्ग, नरेश सिंगला, राकेश गुप्ता, वीरेंद्र गर्ग, पवन गर्ग , बी के अरोड़ा, परवीन अग्रवाल, मि. सोफत, दिनेश सिंगला, सुनील जैन, मनिंदर सिंह मक्खन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सुपर स्पेशलाइज्ड ओपीडी में हड्डीरोग, हृदय रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग, आंतरिक रोग और आहार विशेषज्ञों ने आए हुए लोगों की जांच की। साथ ही ब्लड प्रेशर, डेंटल, BMI टेस्ट और ईसीजी की सुविधा भी आमजन के लिए इस स्वास्थ्य शिविर में शामिल रही। कुल 128 यूनिट ब्लड डोनेशन रहा। और 226 ओपीडी रही।
प्रसिद्ध समाजसेवी प्रिया मित्तल ने रकदाताओं को बैज लगाए और ट्रस्ट की सेवाओं की खूब सराहना की। अरुण माहेश्वरी सहित रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अपनी अहम भूमिका समाज सेवा में निभाई।
थ्यून फ़ार्मा से (MD) अंशुल बंसल ने 32 रक्तदाता, संदीप जिंदल ने 12 रक्तदाता, (MD) मुकेश बंसल और (MD) पुनीत बंसल ने 15 रक्तदाता और राकेश गोयल ने 15 रक्तदाता, सत नारायण गुप्ता जी ने 10 रक्तदाता, अशोक सिंगला (HM) ने 8 रक्तदाता और सुभाष जैन ने 8 रक्तदाता रक्तदान के लिए भेजे।
नारी शक्ति ने भी रक्तदान कर और अपनी सेवाएं इस शिविर में देकर भूमिका निभाई। आशा गोयल, सविता गर्ग सावी, इंदिरा गुप्ता, शारदा गुप्ता, नीतू शर्मा, साधना जी, मंजू चंदेल, गीता भारद्वाज, शिखा बिंदल, सुनीता गर्ग, गौरा शर्मा, सुमन, आदि विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
ट्रस्ट ने सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट, खाने के पैकेट्स और भेंट स्वरूप छाते दिए।

सभी डॉक्टर्स को उनकी सेवाओं के लिए उन्हें मोमेंटो और छाते देकर सम्मानित किया।
आदरणीय मेयर श्याम लाल बंसल जी और मदन लाल बंसल जी ने राकेश गोयल जी की सराहना करते हुए कहा कि वो कड़ी की तरह सभी को जोड़ कर रखते हैं और हर कार्य पूरी निष्ठा और लगन से करते हैं। श्री राम सेवादार ट्रस्ट की हर सामाजिक और धार्मिक गतिविधि सेवा के लिए है और सदैव रहेंगी। ट्रस्ट की ओर से सभी के भोजन की भी व्यवस्था रही। सफलतापूर्वक यह मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। ट्रस्ट ने सभी सम्मानित अतिथियों, डॉक्टरों, रक्तदाताओं और हर उस व्यक्ति का धन्यवाद किया जिनके सद्प्रयासों से यह स्वास्थ्य शिविर सफल हुआ।







