श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए पांच विशाल भंडारे

पांचवा आयाम पंचकुला : (दिव्या राणा) धर्मनगरी पंचकूला में सेवा और समर्पण की भावनाओं से परिपूर्ण श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार 7 जुलाई को पांच विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा कमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सत्य भगवान सिंगला जी (#10 NAC चंडीगढ़) के सहयोग से प्लॉट नंबर 119, इंडस्ट्रियल एरिया, फेस 2, पंचकूला में लगाया गया। सत्य भगवान सिंगला जी द्वारा ट्रस्ट को 52 भंडारों की सेवा दी गई है।दूसरा भंडारा वैभव मनचंदा (मनचंदा मिक्सबैग SCO 16 सेक्टर 16 पंचकूला) के सहयोग से सेक्टर 16 की मार्केट में लगाया गया।तीसरे भंडारे की सेवा जीवन जिंदल जी के सहयोग से मोहाली में रही। चौथा भंडारा अजय अग्रवाल जी के सहयोग से मनीमाजरा में लगाया गया। और पांचवे भंडारे की सेवा आत्म जी के सहयोग से परवाणु (सोलन) में रही। सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया।सेवा के समय राकेश गोयल, विजय कपूर, अजय कुमार, भविष्य पुंडीर, सार्थक कौशिक, सुशीला पोखरियाल, आदि, विजय एवं प्रदीप आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी सहयोगियों और आत्मीय जनों का आभार व्यक्त किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी

    मुंबई, रिलायंस समूह की कंपनी और भारत की अग्रणी स्पोर्ट्स, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट कंपनी, राइज वर्ल्डवाइड (RISE Worldwide) ने देश की सबसे प्रतिभाशाली युवा महिला क्रिकेटर गुनालन कमालिनी के साथ…

     90 पुलिस सहायता केंद्रों, टेक्नोलॉजी और स्वच्छता अभियान से श्रद्धालुओं की यात्रा होगी आसान

    पुरी, : भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में इस बार लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने व्यापक सेवा अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *