‘संविधान हत्या दिवस’ पर भाजपा मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि

पंचकूला : (दिव्या राणा)

भाजपा मुख्यालय पंचकमल में ‘संविधान हत्या दिवस’ पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा की आज संविधान बचाओ का ढोंग करने वाली कांग्रेस को अपने अतीत में झांकना चाहिए और जनता से अपने गुनाहो की माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सभी लोकतांत्रिक मर्यादाओ को लांघ कर 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू कर लोकतांत्रिक संस्थाओं, नागरिक अधिकारों तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन किया गया था, जो भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लाखों लोकतंत्र सेनानियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को ज़बरन जेलों में डाल दिया गया था, प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई। आरएसएस और जनसंघ ने आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए संविधान की रक्षा के लिए देशव्यापी आंदोलन किया, जिसके परिणाम स्वरुप जनता के आक्रोश को देखते हुए लगभग 21 माह बाद कांग्रेस को मज़बूर होकर आपातकाल हटाने पर विवश होना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के विभिन्न राज्यों में 84 बार धारा 356 का दुरुपयोग करते हुए मनमाने ढंग से लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने का घृणित काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत के लोगो के रग रग में लोकतंत्र बसा है और यही विशेषता हिन्दुस्तान को पूरी दुनिया में ख़ास बनाती है। घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि हर साल 25 जून को मनाया जाने वाला ‘संविधान हत्या दिवस’ उन सभी लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर होता है जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना किया जिससे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पुनः स्थापित हो सकी। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास से अवगत कराना बेहद ज़रूरी है ताकि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के प्रति जागरूकता बनी रहे। उन्होंने बताया कि 25 जून को शाम 5 बजे भाजपा मुख्यालय पंचकमल के अटल सभागार में संविधान हत्या दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कार्यक्रम के संयोजक सुरेश वर्मा, सह संयोजक भारत हितैषी, ज्वाला सिंह, जिला महामंत्री भवनजीत सिंह, जय कौशिक, जिला मीडिया इंचार्ज के. चन्दन, कार्यालय सचिव संजीव शर्मा, पंकज गोयल भी उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *