श्री रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब सेक्टर 15 व श्री राम सेवादार ट्रस्ट की ओर से जारी रामलीला मंचन के 10 वे दिन अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। कुंभकर्ण वध होते ही जहां लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए तो वहीं लक्ष्मण के मूर्छित होने से भावुक हो उठे श्रद्धालु क्लब से राज मित्तल , आकाश शर्मा ने बताया कि कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि जब रावण को लक्ष्मण के मूर्छा से बाहर आने की सूचना मिलती है तो रावण अपने भाई कुंभकर्ण जगाता है। जब कुंभकर्ण को पता चलता है कि रावण ने सीता का हरण कर लिया और विभीषण भी राम से जाकर मिल गया है तो कुंभकर्ण रावण को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन रावण नहीं मानता। इस पर कुंभकर्ण युद्ध के लिए जाता है। जहां श्रीराम कुंभकर्ण का वध कर देते हैं आगे रावण युद्ध में भाग लेने के लिए निकल पढ़ता हैं ।रामलीला -दशहरा प्रधान संजीव मनचंदा , मुकेश बंसल ,राकेश गोयल ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. श्री रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब सेक्टर -15 व श्री राम सेवादार ट्रस्ट पंचकूला द्वारा बड़ी धूमधाम से दशहरा पर्व मनाया जाएगा. दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत वाला पर्व है और इस दिन रावण का पुतला दहन किया जाता है।रावण ,कुंभकरण व मेघनाथ के 80 फीट के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण रहित यानी कोल्ड – ग्रीन आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है.भगवान राम दल व रावण दल की शोभायात्रा श्री रघुनाथ मंदिर सेक्टर 15 से दोपहर 2 बजे शुरू होकर सेक्टर से होते हुए शाम 5:30 बजे दशहरा मैदान ( मंडी ग्राउंड सेक्टर 15) पहुंचेगी। इसके बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।रावण दहन से पहले टीम रंगीन आतिशबाजी करेगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा साथ साथ बच्चो द्वारा राम भजनों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएगी । कार्यक्रम कमेटी ने बताया कि विजयदशमी उत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस अवसर पर नितिन शर्मा , नरेश मल्होत्रा , अचल वोहरा , मनदीप सैनी , मुकेश बंसल , राकेश गोयल , राज मित्तल , पुनीत जिंदल , अशोक नारंग , सुभाष छोकरा, लक्ष्मण खन्ना , कीरत रावत , शाम लाल बंसल , हरिंदर शर्मा , मोहित सूरी , सुशील शर्मा , सुरेश कुमार , हर्षित शर्मा , सौरभ नारंग , सुभाष छोकरा, विनोद मित्तल , दी.पी जिंदल , बलविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे ।






