समाजवादी संदेश के साथ मना अखिलेश यादव का जन्मदिन, अयोध्या में पौधरोपण से लेकर जनसेवा तक दिखा उत्साह

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को रामनगरी अयोध्या में सेवा, जनकल्याण और संगठनात्मक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण, यज्ञ, केक काटने, जरूरतमंदों को भोजन कराने तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में डॉ. लोहिया इंटर कॉलेज, शेरपुर-खपरैला बाजार में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसके बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा की नीतियों के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से ‘बुद्धि शुद्धि यज्ञ’ भी आयोजित किया गया।पारसनाथ यादव ने अपने संबोधन में राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इस मुद्दे को सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ी। उन्होंने विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।जन्मदिन के अवसर पर अम्मा की रसोई के माध्यम से हजारों जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। वहीं पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा मिठाई वितरित कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व, समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, जिला महासचिव बख्तियार खान, जिला उपाध्यक्ष आकिब खान, अंसार अहमद, सीताराम यादव, वसी हैदर गुड्डू, राकेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *