स्कूलों में योग के साथ ट्रैफिक नियमों की शिक्षा अनिवार्य करने की मांग-हिंद संग्राम परिषद

पांचवा आयाम
पंचकूला (विक्रांत मोहन): हिंद संग्राम परिषद (रजि.) ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की है कि देश के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में नियमित योग कक्षाओं के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों की व्यावहारिक शिक्षा भी अनिवार्य रूप से शुरू की जाए। परिषद का मानना है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और जिम्मेदार नागरिक तैयार करने के लिए बच्चों को बचपन से ही यातायात नियमों की सही एवं प्रभावी जानकारी देना आवश्यक है।परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट जगपाल सिंह तथा महासचिव विक्रांत शर्मा व वित्त सचिव निष्काम चतरथ ने संयुक्त बयान में कहा कि ट्रैफिक नियमों की जानकारी केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को ट्रैफिक संकेतों, सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व सहित सभी आवश्यक नियमों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवऔपचारिकता के रूप में नहीं, बल्कि विशेषज्ञों और यातायात पुलिस के सहयोग से नियमित जागरूकता कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं के माध्यम से किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का अभाव है। यदि बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के दौरान ही इन नियमों का पालन करना सिखाया जाए तो भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।ओर इसके अलावा स्कूलों में एक पीरियड विशेष रूप से ट्रैफिक नियमों की जानकारी के लिए शुरू होना चाहिए।परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए हिंद संग्राम परिषद शीघ्र ही “एक पौधा शहीदों के नाम” अभियान शुरू के तहत इस अभियान को लगातार जारी रखा हुआ है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।परिषद् के सहसचिव डाक्टर सीमा गुप्ता, उपाध्यक्ष वासुदेव शर्मा तथा संगठन सचिव अवतार सैणी ने बताया किहिंद संग्राम परिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि योग, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर समाज और सरकार के संयुक्त प्रयास देश को अधिक स्वस्थ, सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *