स्माल ट्रेडर्स एसोसिएशन ने नए वेंडिंग ज़ोन बनाने का किया विरोध, मौजूदा ज़ोन को ही विकसित करने की मांग

पांचवा आयाम
चंडीगढ़ : (राकेश मिश्रा)
स्माल ट्रेडर्स एसोसिएशन (रजि.) ने चंडीगढ़ में प्रस्तावित नए वेंडिंग ज़ोन बनाए जाने का कड़ा विरोध करते हुए शहर के सभी बाजारों को वेंडिंग ज़ोन फ्री एरिया घोषित करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश गोयल ने कहा कि शहर में पहले से मौजूद वेंडिंग ज़ोन रजिस्टर्ड करीब 4,000 वेंडर्स को समायोजित करने में सक्षम हैं। ऐसे में नए वेंडिंग ज़ोन बनाने का कोई औचित्य नहीं है।

मुकेश गोयल ने कहा कि प्रशासन को नए वेंडिंग ज़ोन विकसित करने के बजाय मौजूदा वेंडिंग ज़ोन में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए और सभी पात्र पंजीकृत वेंडर्स को वहीं व्यवस्थित रूप से स्थान उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उनका कहना है कि नए वेंडिंग ज़ोन बनाए जाने से वेंडर्स को अनावश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ेगा और उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

उन्होंने मांग की कि शहर के सभी प्रमुख बाजारों को वेंडिंग ज़ोन फ्री एरिया घोषित किया जाए, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही यदि किसी बाजार में पहले से वेंडिंग ज़ोन अधिसूचित या प्रस्तावित हैं, तो उन्हें भी समाप्त किया जाए।

इन्हीं मांगों को लेकर मंगलवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश गोयल के नेतृत्व में करीब 300 सदस्यों ने नगर निगम अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रशासन से नए वेंडिंग ज़ोन बनाने के प्रस्ताव को वापस लेने, मौजूदा वेंडिंग ज़ोन को आवश्यक सुविधाओं के साथ विकसित करने तथा सभी पंजीकृत वेंडर्स को वहीं समायोजित करने की मांग की गई। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *