चंडीगढ़(तानिया रोहिल्ला)। हरियाणा में करीब दो साल बाद शनिवार को अध्यापकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सरकार ने वर्ष 2024 के लिए 40 और वर्ष 2025 के लिए 39 शिक्षकों का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया है। इस तरह दोनों वर्षों के कुल 79 शिक्षक राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे। चयनित शिक्षकों में 20 महिला शिक्षक शामिल हैं। इनमें वर्ष 2024 के पुरस्कार के लिए 11 और वर्ष 2025 के लिए नौ महिला शिक्षकों का चयन किया गया है। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।पंचकूला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष अध्यापकों को सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को जारी जानकारी में बताया कि चयनित शिक्षकों के नामों का ऐलान हो चुका है।
राज्य शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा वर्ष 2024 से लंबित थी। वर्ष 2024 में विधानसभा चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के चलते पुरस्कारों की प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। इसके बाद वर्ष 2025 में भी पुरस्कार घोषित नहीं हो सके। इस कारण लगातार दो वर्षों के पुरस्कार लंबित हो गए थे। अब सरकार ने दोनों वर्षों के पुरस्कारों की घोषणा एक साथ कर दी है।राज्य शिक्षक पुरस्कार के तहत प्रत्येक शिक्षक को एक लाख रुपये नकद, सिल्वर मेडल, प्रमाण पत्र और शाल प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक पुरस्कार विजेता शिक्षक को महंगाई भत्ते के साथ दो अग्रिम इन्क्रीमेंट का लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित सभी शिक्षकों को बधाई दी है।
विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू
डीगढ़, (तानिया रोहिल्ला) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को साकार करने में आर्किटेक्ट्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इनोवेटिव, सस्टेनेबल और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप…









