पंचकूला, (दिव्या राणा):भाजपा पंचकूला जिला संगठन द्वारा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल की अगुवाई में पंचकूला के गीता चौक से विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा के सैकड़ो पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नगरवासी हाथों में तिरंगा लिए,देशभक्ति गीतों पर झूमते, गाते, आज़ादी के पर्व को उल्लास के साथ मनाते नज़र आये। इस मौके पर तिरंगा यात्रा के संयोजक ज्ञान चंद गुप्ता, चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, चेयरपर्सन बंतो कटारिया, चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर, महापौर श्याम लाल बंसल, तिरंगा यात्रा के सह संयोजक जिला महामंत्री जय कौशिक, पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल सेठ, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, युवराज कौशिक, जिला महामंत्री भवनजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी के. चन्दन, जिला सचिव संगीता बैंसला, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, बलबीर सिसोदिया, धर्मेंद्र संधू, यशपाल सिंह सहित अन्य तमाम नेता शामिल हुए ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हर भारतीय की पहचान है। उन्होंने बताया कि तिरंगा के सम्मान में ज़िले के दोनों विधानसभाओ एवं सभी नौ मंडलो में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा, आज़ादी के पर्व को उल्लासपूर्ण बनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरो पर तिरंगा ध्वज लगाने का काम करेंगे। अजय मित्तल ने जिला वासियों से भी अपने अपने घरो पर आदर और सम्मान के साथ तिरंगा ध्वज लगाने की अपील की।विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा के संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि आज़ादी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि लाखो शहीदों की कुर्बानी एवं त्याग के बाद हमें ये आज़ादी मिली है, जिसका सम्मान प्रत्येक भारतीय को अपने घरों पर तिरंगा लगा कर करना चाहिए। ज्ञानचंद गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान के साथ घरो पर लगाने की अपील करते हुए कहा कि हम सभी ने विशेष ध्यान रखना चाहिए की किसी भी हाल में तिरंगे का अपमान ना हो।तिरंगा यात्रा का समापन सेक्टर 2 के शहीद संदीप सांखला चौक स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ हुआ।







