होवा सेक्टर-21 ने सड़कों की मरम्मत और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।

पंचकूला (दिव्या राणा ): हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-21, पंचकूला की कार्यकारिणी बैठक चंद्रशेखर आज़ाद कम्युनिटी सेंटर में आयोजित की गई।बैठक में सेक्टर 21 होवा के पदाधिकारी डॉ. एम.एस. कंबोज (अध्यक्ष), नवीन बंसल (महासचिव), विपिन गुप्ता (कोषाध्यक्ष), कर्नल भारद्वाज, प्रियंका पुनिया, डॉ. राजिंदर पराशर, अतुल जिंदल, गुरमीत सिंह ठाकुर, आर.टी. सैनी, अनिल महाजन उपस्थित रहे।सदस्यों ने सर्वसम्मति से कहा कि सेक्टर की सड़कों की हालत बहुत खराब है। बरसात से पहले इनकी तुरंत मरम्मत और कारपेटिंग करवाई जाए, ताकि निवासियों को परेशानी न हो।समिति ने निर्णय लिया कि इस संबंध में नगर निगम आयुक्त और महापौर को ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही मांग की गई कि कारपेटिंग व नए सड़क निर्माण के समय सड़क पर बोर्ड लगाकर ठेकेदार का नाम व वारंटी अवधि स्पष्ट रूप से लिखी जाए ताकि ठेकेदार व संबिधित अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बार बार सड़कों का टूटना और किसी ठेकेदार की इस बारे जवाबदेही न होना चिंता का विषय है।सेक्टर-21 जंगल, घग्गर नदी और पीरमुछल्ला से सटा हुआ है। बढ़ती चोरियों को रोकने के लिए समिति ने क्षेत्र के एस.एच.ओ. को ज्ञापन देकर प्रभावी गश्त बढ़ाने की मांग करने का भी निर्णय लिया है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *