1 लाख से 3 लाख रुपये तक के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की होगी सुनवाई

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के लिए 27 अगस्त, 2026 को रोहतक में उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही आयोजित की जाएगी। यह कार्यवाही प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राजीव गांधी विद्युत भवन, पावर हाउस, रोहतक के कांफ्रेंस हॉल में होगी। इस दौरान रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक जिलों के उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगीनिगम के प्रवक्ता ने बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के तहत 1 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगाउन्होंने बताया कि मंच के समक्ष गलत बिजली बिल, बिजली की दरों से संबंधित मामले, मीटर सिक्योरिटी, खराब मीटर तथा वोल्टेज संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। हालांकि, बिजली चोरी, बिजली के दुरुपयोग तथा घातक एवं गैर-घातक विद्युत दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों पर मंच द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।उन्होंने बताया कि निगम एवं उपभोक्ता के बीच वित्तीय विवाद के निपटारे के लिए शिकायत प्रस्तुत करने से पहले उपभोक्ता को नियमानुसार निर्धारित राशि जमा करवानी होगी। यह राशि पिछले छह महीनों के दौरान उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए औसत बिजली शुल्क के आधार पर प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि अथवा उसके द्वारा देय बिजली शुल्क में से जो भी कम हो, उसके बराबर होगी। इसके अतिरिक्त, उपभोक्ता को यह प्रमाणित करना होगा कि संबंधित मामला किसी न्यायालय, प्राधिकरण अथवा अन्य फोरम के समक्ष लंबित नहीं है। ऐसे मामलों पर, जो पहले से किसी न्यायालय या फोरम में विचाराधीन हैं, इस मंच द्वारा सुनवाई नहीं की जाएगी।उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए 27 अगस्त, 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रोहतक में आयोजित होने वाली कार्यवाही में उपस्थित होकर अपनी शिकायतों का निवारण करवाएं।उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रदेश के उपभोक्ताओं को निरंतर, विश्वसनीय एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने तथा बेहतर उपभोक्ता सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    नाथपा बांध से 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

    शिमला (दिव्या राणा) नाथपा बांध में रेडियल गेट नंबर-3 के रखरखाव कार्य के चलते 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे तक लगभग 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी…

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *