17 सितंबर से शुरू होगा BJYM का ‘सेवा संकल्प अभियान’, युवाओं से होगा सीधा संवाद : अक्षित दहिया

रेवाड़ी:(दिव्या राणा): भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान (Birthplace to Workplace)’ का आयोजन करने जा रहा है। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से होगी और यह 17 अक्टूबर तक चलेगा।अक्षित दहिया ने बताया कि अभियान के तहत देशभर में बाइक रैलियां निकाली जाएंगी। इन रैलियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर (गुजरात) को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से जोड़ा जाएगा। ये यात्राएं हरियाणा और दिल्ली सहित देश के करीब 10 राज्यों से होकर गुजरेंगी।उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मुख्य उद्देश्य देश के Gen-Z और युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करना है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओं के बीच जाकर वर्ष 2014 के बाद केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।दहिया ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान ‘सेवा से समृद्धि, शिक्षा से सशक्तिकरण, स्वस्थ भारत और विकसित भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।उन्होंने कहा कि शिक्षा के अवसरों का विस्तार, नए मेडिकल कॉलेज एवं उच्च शिक्षा संस्थानों का विकास तथा युवाओं के कौशल, शिक्षा और रोजगार पर विशेष जोर केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी प्रकार बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने तथा AIIMS रेवाड़ी जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं के माध्यम से स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है।अक्षित दहिया ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए सड़क, रेलवे और मेट्रो कनेक्टिविटी के विस्तार, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, नई तकनीक, उद्योग, रोजगार और आर्थिक विकास को गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा इन उपलब्धियों और योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने के साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का काम करेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को नई दिशा और नए अवसर देने का काम किया है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से युवा मोर्चा सेवा, समर्पण और संकल्प की भावना को जन-जन तक पहुंचाएगा।दहिया ने बताया कि रेवाड़ी में भी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा संकल्प कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इन कार्यक्रमों में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान का उद्देश्य युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि इससे पहले रेवाड़ी में युवाओं की भागीदारी के साथ ‘नशामुक्त हरियाणा’ के संकल्प को लेकर विशाल हाफ मैराथन का सफल आयोजन किया जा चुका है। युवा मोर्चा आगे भी युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, उन्हें नशे से दूर रखने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाता रहेगा।अक्षित दहिया ने कहा कि ‘एक संकल्प—सशक्त समाज, स्वस्थ भारत, विकसित भारत’ के उद्देश्य के साथ BJYM कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संकल्प की भावना से अभियान को सफल बनाएंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    27 बार मानव सेवा, नौवीं बार प्लेटलेट्स दान; विनय के जज्बे को खाकी वाले गुरुजी का सलाम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या इंसानियत की सेवा का जज्बा हो तो रक्त की एक बूंद भी किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। कृषि…

    सपा महानगर की कमान फिर श्याम कृष्ण को, हामिद और श्रीचंद को भी जिम्मेदारी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद अयोध्या महानगर संगठन में एक बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *