अंबाला निखिल सोबतीआज भाजपा जिला कार्यालय अम्ब कमल, अम्बाला शहर में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 17 जुलाई 2026 को जींद में आयोजित होने वाली “विकसित हरियाणा – विकसित भारत” रैली की तैयारियों एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में भाजपा जिला प्रभारी एवं हरियाणा सरकार के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, पूर्व मंत्री असीम गोयल ,पूर्व मंत्री संतोष चौहान सरवान, मेयर अम्बाला अक्षिता सैनी, जिला परिषद चेयरमैन मख्खन सिंह लुबाना, पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा, अनुभाव अग्रवाल, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता व करमचंद गोल्डी सैनी सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में रैली को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने, अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने तथा संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करने का भी आह्वान किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 17 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में पुलिस लाइन ऑडिटोरियम, अम्बाला शहर पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जींद रैली के लाइव प्रसारण का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा अधिक से अधिक नागरिकों को भी कार्यक्रम से जोड़ें, ताकि प्रधानमंत्री के विकसित हरियाणा–विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचे।जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि कार्यक्रम में आने वाले कार्यकर्ता एवं नागरिक यथासंभव इलेक्ट्रिक वाहन, ई-स्कूटर, ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक कार अथवा पैदल पहुंचने का प्रयास करें। इससे स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण का संदेश समाज तक पहुंचेगा।






